अखंड भारत दिवस एकीकृत वृहत्तर भारत की अवधारणा के लिए संकल्प दिवस है  :  विहिप पलामू।

  अखंड भारत दिवस एकीकृत वृहत्तर भारत की अवधारणा के लिए संकल्प दिवस है।   विश्व हिंदू परिषद
झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने आज अखंड भारत संकल्प दिवस पर अपने उद्गार प्रकट करते हुए बताया कि आधुनिक अफगानिस्तान,  पाकिस्तान,  बांग्लादेश,  भूटान,
मालदीव,  म्यांमार,  नेपाल,  श्री लंका और तिब्बत सब बृहतर भारत वर्ष के ही अंग हैं।  आज का दिन उसी अखंड और समृद्ध भारत के निर्माण हेतु संकल्प दोहराने का दिन है।  

            अखंड भारत संकल्प दिवस पर विश्व हिंदू परिषद   _   बजरंग दल पलामू के द्वारा गीता भवन स्थित जिला कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई।  तिरंगा यात्रा जिला कार्यालय से निकलकर भगत सिंह चौक पहुंची।  वहां शहीद शिरोमणि भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।   उसके बाद यात्रा भारत माता चौक पहुंची।   भारत माता चौक पर विश्व हिंदू परिषद  _ बजरंग दल के सम्मानित कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों के द्वारा भारत माता की सामूहिक आरती की गई।  तिरंगा यात्रा और सामूहिक आरती में बड़ी संख्या में शामिल लोगों के हाथ में तिरंगा और भगवा ध्वज लहरा रहे थे।   वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे से गुंजायमान हो रहा था।

           यह कार्यक्रम विभिन्न प्रखंडों में भी आयोजित किया गया है।  अभी तक हरिहर गंज,  विश्रामपुर,  हरि नगर,  चैनपुर,   नावाबाजार,  छतरपुर और हरिहर गंज में कार्यक्रम संपन्न हो चुका है।  अन्य सभी प्रखंडों से भी सूचनाएं धीरे धीरे आ रही हैं।

          आज के कार्य क्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,  विभाग मंत्री महेंद्र नाथ,  जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक,  महिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, चंदा झा, जिला मंत्री अमित तिवारी,  प्रथम उप महापौर सह बजरंग दल पूर्व विभाग संयोजक राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह,    जिला संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप,  जिला कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,   सेवा प्रमुख सुधाकर कृष्ण गोपाल तिवारी,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,   समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,  चैनपुर से प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा,  मुकेश प्रजापति,  आकाश तिवारी,  रौशन गुप्ता,  अनिल गुप्ता,  परशुराम सेना से विकाश दुबे,  सर्वेश आनंद,  अभय वर्मा,  अभिषेक चौबे,  शिवम् सिंहा,  दिलीप गिरी,  विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय सहित सैंकड़ों राष्ट्रवादियों की सहभागिता रही।