भाई बहन के प्रेम स्नेह रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन मेराल प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व से ही बाजारों में रौनक दिखी जहां बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधने वाली राखी तथा मिठाई एवं फल की जमकर खरीदारी की। रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों को माथे पर तिलक लगाकर तथा आरती उतार कर कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र व सुख समृद्धि की कामना की वही भाइयों ने बहनों को उपहार देकर सदैव उनकी रक्षा करने की दृढ़ विश्वास दिलाया।इस त्योहार पर भाई-बहन के रिश्ते की डोर में बांधने के बाद भावुक भी दिखे। वही सुबह से ही बहनों ने अपने आसपास के मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने भाई की लंबी आयु की कामना किया। इस बार रक्षाबंधन के त्यौहार में गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडे मिलावटी मिठाइयां बेचने वालों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाकर करवाई किया गया जो चर्चा का विषय रहा। इसका असर प्रखंड मुख्यालय के दुकानदारों एवं ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों पर भी रहा जो चोरी छुपे मिलावटी मिठाई बेचते हुए नजर आए। वही इस कार्रवाई से लोगों में जागरूकता आया जिसके चलते लोग मिलावटी मिठाइयां खरीदने से बचते दिखे। त्योहार के चलते मेराल बस स्टैंड में काफी भीड़ होने के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जहां पुलिस प्रशासन द्वारा जाम हटाया गया।