कांग्रेस भवन पलामू में शोक सभा का आयोजन, शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
आज दिनांक 6 अगस्त 2025, बुधवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक द्वारा कांग्रेस भवन पलामू में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के प्रमुख आदिवासी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
शोक सभा में जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। शोक सभा की शुरुआत शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इस दौरान सभी उपस्थित नेताओं ने शिबू सोरेन अमर रहे के नारे भी लगाए।
जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने अपने संबोधन में कहा, “शिबू सोरेन केवल झारखंड के नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक महान नेता थे। उनका निधन हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी झारखंड के आदिवासी और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित की। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

