“फर्जी बीमार बनकर आर्थिक मदद मांगने वाली महिला का भंडाफोड़, ग्रामवासियों ने किया खुलासा”
मेराल के नूरी मस्जिद कमिटी से असाध्य बिमारी के नाम पर पिछले सप्ताह जुम्मे की नमाज के दिन शुक्रवार को आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली महिला हासनदाग गांव की नहीं है। बल्कि यह महिला बिमारी के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाली फ्रोड है। यह बातें पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी,बीडीसी नंदू चौधरी सहित कई लोगों ने चैनल में छपी खबर पढ़ने एवं चेहरा देखने के बाद गांव में बैठक कर यह बात कही। लोगों ने बताया कि इस नाम का इस गांव में कोई महिला नहीं है।यह महिला हासनदाग गांव का नाम बेचकर सभी जगह धोखा धडी़ फ्रोड का काम कर रही है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। इससे अस्पष्ट होता है कि इस तरह से नाम बेचकर एवं बिमारी की बात बोलकर लोगों को गुमराह करते हुए रुपए ऐंठ रही है। ऐसे फ्रोड बाज महिला से झांसा में नहीं आते हुए सावधान रहने की बात कही है।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, के अलावा प्रणय चौबे, अनिल चौधरी संतोष चौधरी, छठन चौधरी, कौसर अंसारी, महबूब अंसारी, राजबली चौधरी, नागेंद्र चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे


