जवाहर नवोदय विद्यालय, पूतो, कोडरमा में कक्षा छठी में में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 तक बढाई गई |
[16:16, 8/4/2025] DtGautam Karn: कोडरमा: जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो, कोडरमा में कक्षा छः में शैक्षणिक सत्र 2026 – 27 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है | प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की बेवसाईट https://navodaya.gov.in या ऑनलाईन लिंक https://cbseitem.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं | ऑनलाईन आवेदन करने हेतु आवेदन फार्म किसी भी कार्य दिवस में नवोदय विद्यालय कोडरमा से प्राप्त कर सकते हैं | आवेदन करने के लिए योग्यता की आवश्यक शर्तें इस प्रकार है :-
अभ्यर्थी कोडरमा जिले का निवासी हो तथा कोडरमा जिले के किसी भी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 में कक्षा पाँच में अध्ययनरत हो |
अभ्यर्थी का जन्म 01.05.2014 से 31.07.2016 तक (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच हो |
योग्यता व आरक्षण संबंधी अन्य जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो, कोडरमा के कार्यालय से संपर्क करें |
उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य कु. अशिवनी अमिताभ ने दी |
[16:17, 8/4/2025] DtGautam Karn: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो,
कोडरमा, (झारखंड)
जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो, कोडरमा में सत्र 2026 – 27 के लिए कक्षा नवम एवं एकादश के लिए निः शुल्क आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से भरा जा रहा है | ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल दिनांक 23.09.2025 तक खुला रहेगा |
कक्षा नवम के लिए आवेदक कोडरमा जिले का मूल निवासी होना चाहिए एवं कोडरमा जिले के ही किसी सरकारी / सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 के दौरान कक्षा अष्टम में अध्ययनरत हों जिनकी जन्म तिथि 01.05.2011 से 31.07.2013 तक के बीच हो (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के मध्य होनी चाहिए | कक्षा एकादश के लिए वह कोडरमा जिले के किसी सरकारी / सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 के दौरान कक्षा दशम में अध्ययनरत हों जिनकी जन्मतिथि 01.06.2009 से 31.07.2011 तक के बीच हो (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के मध्य होनी चाहिए | आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे | ऑनलाईन लिंक कक्षा नवम के लिए :- https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 तथा कक्षा एकादश के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11 है |
ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि :- 23.09.2025(मंगलवार)
परीक्षा की तिथि – 07.02.2026(शनिवार)

