बरगंडा में संकुलस्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न, प्रिंस सिन्हा बने प्रेरणास्त्रोत
बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संकुलस्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न हुई।मुख्य अतिथि पूर्व छात्र जेपीएससी सफल 60वाँ स्थान प्राप्त प्रिंस सिन्हा,प्रधानाचार्य आनंद कमल एवं अजीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।मौके पर प्रिंस सिन्हा ने कहा कि पढ़ाई करने का कोई शॉर्टकट तरीका नहीं है।हमें सदैव अध्ययनशील रहना चाहिए।बाल्यकाल में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की वंदना सभा एवं आचार्यों का मार्गदर्शन हमारे जीवन को काफी प्रभावित किया है। विद्यालय द्वारा प्राप्त सम्मान से अपने आप को मैं गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।प्रधानाचार्य आनंद कमल ने प्रिंस सिन्हा को अंगवस्त्र और गीता भेंटकर सम्मानित किया।
कहा कि विद्यालय में आज विद्या भारती योजनानुसार संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता शिशु,बाल,किशोर एवं तरुण चार वर्गों में संपन्न हुआ।संस्कृति बोध,संस्कृत, अंग्रेजी,विज्ञान,संगणक और वैदिक गणित में प्रथम एवं द्वितीय विजेता प्रतिभागी हजारीबाग विभागस्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शामिल होंगे जो आगामी 23और 28अगस्त को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में आयोजित है।विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।।इस प्रतियोगिता में भलपहरी शिशु मंदिर के बच्चे भी उपस्थित हुए।प्रतियोगिता को सफल बनाने में समस्त आचार्य-दीदी का सराहनीय योगदान रहा।

