झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर गुरुवार को स्पीकर अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई।

इसमें सीएम हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राधाकृष्ण किशोर, प्रदीप यादव अरूप चटर्जी सहित अन्य शामिल हुए। बैठक में सदन के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई कि सदन का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहे और जनहित के मुद्दों पर गहन चर्चा हो सके।