पत्रकार मिथलेश विश्वकर्मा पर प्राणघातक हमला निंदनीय:शत्रुघ्न कुमार शत्रु
पत्रकार मिथलेश विश्वकर्मा पर प्राणघातक हमला निंदनीय:शत्रुघ्न कुमार शत्रु
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज प्रेस बयान जारी कर नावाबाजार प्रखण्ड के सी-न्युज संवाददाता मिथलेश विश्वकर्मा पर पिछले दिनों इटको मोड़ पर प्राणघातक हमले की कड़ी निंदा करते हुये पलामू एसपी से घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग किया है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि इसी तरह पिछले दिनों पांकी प्रखण्ड में वरिष्ट पत्रकार पंकज कुमार सिंह पर विभत्स हमला कर प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म करने का प्रयास दबंगों ने किया था,जो पलामू में गिरती विधि-व्यवस्था का परिचायक है।
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि पत्रकारों की रिपोर्टिंग से अगर किसी को कोई शिकायत हो तो निश्चित रुप से गलत बातों का खंडन उन्हें प्रेस बयान/प्रेस वार्ता के माध्यम से करना चाहिए,साथ ही प्रेस प्रतिनिधियों को छापने से पहले उनका भी पक्ष जानने का प्रयास करना चाहिए।
बयान के अंत में केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता व निष्पक्षता का सम्मान सभी नागरिकों को करना चाहिए,साथ ही जोखिम से भरे पत्रकारों की सुरक्षा पर भी शासन व प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

