पांकी : कोनवाई की बेटी ने बढ़ाया मान, पूनम कुमारी सहायक प्राध्यापिका को मनोविज्ञान में पीएच.डी ( PHD ) की उपाधि
पांकी प्रखंड के डंडार कला स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय की मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका पूनम कुमारी सहायक प्राध्यापिका ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। उन्हें एस.एस.एस.यू.टी.एम.एस. सिहोर (मध्य प्रदेश) विश्वविद्यालय द्वारा 24 अप्रैल 2025 को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है।
पूनम कुमारी मूल रूप से ग्राम एवं पोस्ट-कोनवाई, थाना-पांकी, जिला-पलामू (झारखंड) की निवासी हैं। उनके पिता राजकुमार सिंह, माता सावित्री देवी एवं पति राकेश कुमार सिंह हैं।

