धनबाद जिले में एक बार फिर कोयला खदान हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया

बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक-2 इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से कम से कम 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। अभी तक मारे गए मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है।