“चंद्र शेखर आजाद की 119वीं जयंती पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान”

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद की 119 वि जयंती मनाई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने किया सर्व प्रथम चंद्र शेखर आजाद के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि चंद्र शेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे जिनका जन्म 23 जुलाई 1906 ईस्वी को हुआ था 17 वर्ष की उम्र में चन्द्र शेखर आजाद क्रांतिकारी दल हिंदुस्तान रिपब्लिकियन एसोसिएशन में शामिल हुए सदर्श बध सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह द्वारा बम फेकना वायसराय को ट्रेन से उड़ाने की चेष्टा के साथ काकोरी कांड में उन्होंने सक्रिय भाग लिया चंद्र शेखर आजाद आजादी के लड़ाई में प्रथम पंती के नेता थे उन्होंने आजादी के लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि चंद्र शेखर आजाद युवाओं के आदर्श एवम प्रेरणा श्रोत है उनके आदर्शो को अपनाने की जरूरत है संजय कुमार ने चन्द्र शेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कहा कि वे बचपन से ही क्रांतिकारी थे उनमें देश भक्ति की भावना कूट कूट कर भरी थी इस अवसर पर यशवंत कुमार प्रभात कुमार अभिषेक कुमार नवनीत कुमार कृष्णा राम जयपाल मोची ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।