“2025 में अब तक 19 दिग्गजों ने कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट सबसे लंबी”

इस साल अब तक 19 क्रिकेट खिलाड़ियों ने “अलविदा इंटरनेशनल क्रिकेट” कहा। इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है। भारत से संन्यास लेने वाले क्रिकेटर्स ऋषि धवन ने सीमित ओवरों से विदाई ले ली, वहीं, IPL में पंजाब और मुंबई के लिए खेले। रफ्तार के लिए मशहूर वरुण एरोन, टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा, रोहित शर्मा, विराट कोहली एवं पीयूष चावला शामिल हैं। इसी तरह न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम एवं महमुदुल्लाह सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले लिये। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल (वनडे से अलविदा), एंजेलो मैथ्यूज (टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा) एवं दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन – सभी फॉर्मेट्स से रिटायर हो गये। अफगानिस्तान के शापूर जादरान, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज एवं आयरलैंड/जिम्बाब्वे के पीटर मूर तथा वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह गये