पलामू: जंगल में लूट की साजिश नाकाम, बोल्डर से सड़क जाम कर रहे तीन अपराधी गिरफ्तार
पलामू – गुप्त सूचना मिला कि नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरटा चमरदोहरी जंगल में विश्रामपुर रोड में अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा पक्की सड़क को वोल्डर (पत्थर) से जाम कर लुटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए जाम कर रहे है। इसकी सुचना वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुये गस्ती पदाधिकारी एंव सशस्त्र बल के साथ सत्यापन एंव आवश्यक कार्रवाई के लिए सिविल गाडी से प्रस्थान किये। कोरटा चमरदोहरी जंगल पहुंचे तो देखा कि ईटको से विश्रामपुर जाने वाली पक्की सड़क को बोल्डर से पुरी तरह जाम (अवरूद्र) है। गाडी को रूकने के बाद तीन व्यक्ति आये लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा। सशत्र के बल के सहयोग से पीछा कर पेराबन्दी करते हुए तीनो व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकडाये हुए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. रविन्द्र सिंह उम्म्र 24 वर्ष पिता सुरेश सिंह ग्राम टंडवा भाना मनातू 2. उमेश सिंह उम्र 21 वर्ष पिता कुलदीप सिंह 3. राधे सिंह उम्र 22 वर्ष पिता स्व० सरदयाल सिंह दोनों ग्राम रजदीरया थाना नावाबाजार बताया। सभी पकड़ाये व्यक्ति से अलग अलग करके कडाई से पूछ ताछ करने पर अपने स्वीकारोक्ति बयान एक ही बात सड़क को बोल्डर से जाम करके लूट-पाट करने की बात बताये। इस संदर्भ में नावाबाजार थाना कांड सं0-53/25 दिनांक-21.07.25 धारा-309 (5) दर्ज कर तीनो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-
प्राथ० अभि01. रविन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष पिता सुरेश सिंह ग्राम टंडवा थाना मनातू 2. उमेश सिंह उम्र 21 वर्ष पिता कुलदीप सिंह 3. राधे सिंह उम्र 22 वर्ष पिता स्व० सरदयाल सिंह दोनों ग्राम रजदौरया थाना नावाबाजार जिला-पलामू

