“जनकपुर धाम की पवित्र यात्रा: इतिहास, संस्कृति और धर्म का संग
पत्रकार चंदन पांडे व नीतू कुमारी के द्वारा नेपाल के मिथिलांचल में स्थित जनकपुर धाम में जानकी मंदिर संबंधित कई स्थानों पर पहुंचकर उनसे संबंधित कई पौराणिक कथाओं को देख कर समझा जाना और पर्यटन स्थलों का जायजा लिया।सर्वप्रथम गंगासागर में स्नान कर जनकपुर धाम में श्री राम सीता सहित चारों भाइयों का विवाह मंडप,श्री राम जानकी मंदिर,विवाह स्वयंवर में धनुष के उठाने व तोड़ने वाली कथाओं को जाना और उनसे संबंधित स्थलों को देखा व पूजा पाठ किया।विवाह पश्चात कोहबर भवन व श्री राम जानकी माता संग्रहालय विद्युत चलचित्र का भी दर्शन किया। लौटते वक्त जनकपुर धाम के समीप रघुपति रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया।इसी कड़ी में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी स्थित उच्चैट मंदिर में मां भगवती मंदिर का भी दर्शन कर पूजा पाठ किया।इस सफर में उनके साथ पर्यटक नमिता कुमारी,आकाश कुमार,आरती कुमारी,सोनू कुमार, शिक्षिका नीतू कुमारी,आर्यन,शानवी उपस्थित रहे।

