कारगिल विजय दिवस समारोह की शुरुआत शहीद चौक पर माल्यार्पण के साथ किया जाएगा  :  दामोदर मिश्र।

          आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू कार्य समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन संगठन मंत्री हरिहर तिवारी ने किया।  बैठक में अगले शनिवार,  26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा की गई।

         कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भिन्न भिन्न आयोजन समितियां गठित की गई।  प्रत्येक समिति को उनकी जम्मेदारियां और समारोह के दौरान उनकी भूमिका की जानकारी दी गई।  अभी तक के तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया गया और सभी पूर्व सैनिकों से जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम सफल बनाने के लिए तन मन से लग जाने का अनुरोध किया।

            जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि समारोह की शुरुआत प्रातः 10.00 बजे शहीद चौक (पूर्ववर्ती कचहरी चौक) पर माल्यार्पण के साथ किया जाएगा।
वहां से सभी लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन पहुंचेंगे।  नगर भवन में शहीदों के वीर नारियों / परिजनों और युद्ध में घायल वीर सैनिकों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा।  स्कूली बच्चों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण केंद्र होगा।  नगर भवन कार्यक्रम में जिला के प्रशासनिक,  राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की सहभागिता रहेगी।  नगर भवन में कार्यक्रम के बाद पोलपोल स्थित शहीद स्मारक पर पहुंच कर वहां कारगिल शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

          आज के बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र,  कार्यकारी अध्यक्ष शंभू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दयानंद पांडेय, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा,  संगठन मंत्री हरिहर तिवारी,  पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह,  सचिव अशोक कुमार मेहता,  सम्मानित सदस्य लक्ष्मी नारायण तिवारी,  विकाश तिवारी,   प्रणय तिवारी,  प्रेमचंद शुक्ल,  पंकज तिवारी,  संजय शर्मा,  इत्यादि की सहभागिता रही।