मेराल थाना दिवस शिविर में 15 साल पुराने भूमि विवाद का सुलझाव, 17 में से 10 मामलों का आपसी समझौते से निपटारा”

मेराल थाना के सभागार में शुक्रवार को थाना दिवस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सी ओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी विष्णु कांत ने थाना दिवस शिविर में राजहरा गांव के15वर्षों से चल रहे भूमि विवाद को आपसी सुलह समझौता के बीच मामला का निपटारा किया गया। यह मामला राजहरा गांव के राजीव कुमार सिंह और बनुआ गांव के रामदास सिंह के बीच भूमि विवाद चल रहा था। सीओ यशवंत नायक ने बताया कि शिविर में कूल भूमि विवाद से संबंधित 17 मामले आया था जिसमें विभिन्न गांवों के 10 मामलों को आपसी सुलह समझौता करा कर निपटारा किया गया है। जबकि सात मामले में व्यवहार न्यायालय गढ़वा जाने की सलाह दिया गया है। थाना दिवस शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांव से भूमि विवाद को लेकर आने वाले मामलों में खोरीडीह, लातदाग, मेराल, लोवादाग, तरके, ओखरगड़ा, गोंदा, तीसर टेटूका, तेनार, राजहरा, अधौरा, पेशका, हासनदाग आदि गांवों से 17 मामले आए थे। विदित हो कि थाना दिवस के अवसर पर सी ओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी विष्णु कांत के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से अधिक से अधिक भूमि विवाद मामले का निपटारा होने पर लोगों में न्याय मिलने का उम्मीद जगा है। जिसके कारण शुक्रवार को भूमि विवाद से संबंधित थाना दिवस में अपने अपने मामले को लेकर अधिकांश लोग शामिल होने लगे हैं। इस मौके पर सीआई जॉनसन गिद्दी राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार पांडे, संजीव कुमार मुकेश किसको मुखिया रामसागर महतो आदि लोग उपस्थित थे।