जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में आरोप पत्र गठित किया गया है।
एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने मामले की सुनवाई की। इस मामले में 12 अगस्त से गवाही शुरु करने के आदेश दिये गये हैं। अदालत में पेशी के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कानून के प्रावधानों की अनदेखी की है। उन्होंने राजनीतिक दवाब में आरोप पत्र दाखिल करने का भी आरोप लगाया है

