महुआडांड में नक्सली कहर: सड़क निर्माण में लगे मजदूर की हत्या, तीन वाहन जलाए”

महुआडांड प्रखंड के ओरसा गांव में एक बार फिर नक्सलियों का खूनी चेहरा सामने आया है। शनिवार देर रात नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही, मजदूरों में से एक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान ओरसा गांव निवासी अयूब खान के रूप में हुई है। वे सड़क निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में हथियारों से लैस नक्सली ओरसा पाठ इलाके में घुसे और निर्माण स्थल पर पहुंचे। पहले उन्होंने वाहनों को चारों ओर से घेर लिया, फिर पेट्रोल डालकर जेसीबी समेत तीन वाहनों को जला दिया।

इसके बाद उन्होंने मजदूरों को धमकाया और अयूब खान को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने डर के मारे अपने घरों में खुद को बंद कर लिया। रात भर दहशत का माहौल बना रहा।घटना के बाद रविवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ी। शव को देखकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। नक्सली बेखौफ होकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है मृतक अयूब खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन लगातार रो रहे हैं

You may have missed