गढ़वा में मेराल रेलवे स्टेशन के पास बनेगा अंडरब्रिज, सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास रंग लाए
गढ़वा:–सांसद विष्णु दयाल राम के अथक प्रयासों के फलस्वरुप गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल रेलवे स्टेशन के पास कुंभी ग्राम में किलोमीटर 18/19-20 पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कराया जाने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड के द्वारा दी गयी हैं। उक्त संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद के पत्रांक 86/DLI, 10/02/2025 के आलोक में दिनांक 19 मार्च 2025 को पत्र के माध्यम से स्वीकृति की सूचना दी है। उल्लेखनीय है कि ग्राम कुंभी एवं आसपास के गांव के लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जनता की कठिनाइयों को देखते हुए सांसद उक्त मामले को लोकसभा में नियम 377, धनबाद डिविजनल बैठक, पत्राचार एवं रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उक्त स्थान पर अंडरब्रिज निर्माण कराने का अनुरोध किया था। उक्त अंडरब्रिज निर्माण के लिए बहुत जल्द निविदा प्रकाशित की जाएगी तथा निविदा के निस्तारण के तत्पश्चात कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
सांसद ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अपनी ओर से एवं समस्त जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी है

