झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे योगेंद्र साव ,गोली चलाने समेत भ्रस्टाचार मामला की जाँच सीबीआई से कराएँगे

झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे योगेंद्र साव ,गोली चलाने समेत भ्रस्टाचार मामला की जाँच सीबीआई से कराएँगे

बरवाडीह पंचायत के आरटीआई कार्यकर्त्ता योगेंद्र साव ने अपने ऊपर हुए गोलीकांड व बरवाडीह पंचायत में हुए विभिन्न योजनाओ की जाँच सीबीआई से कराने के लिए हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार से मुलाकात की है.उन्होंने 2016 से 2025 तक मनरेगा सहित बरवाडीह पंचायत समेत गढ़वा जिले में हुए भ्रस्टाचार के कागजात अधिवक्ता राजीव कुमार को उपलब्ध कराये हैं .योगेंद्र ने अधिवक्ता को अपने ऊपर हुए हमले की जाँच सीबीआई से कराने के लिए ठोस कारण व प्रमाण उपलब्ध कराई है.योगेंद्र ने आशंका जाहिर की है कि पूर्व बिस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो नेता नितेश सिंह को बचाने के लिए गढ़वा पुलिस मुख्य सड़यंत्रकारी तक नहीं पहुंच पा रही है क्योंकि मुख्य सड़यंत्रकारी नितेश सिंह ही है.उल्लेखनीय है कि अपने ऊपर संभावित खतरे की शिकायत 2020 में ही योगेंद्र ने चिनिया थाने को की थी.जिसमे उन्होंने साफ़ शब्दों में नितेश सिंह पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि नितेश से उनको जान का खतरा है.योगेंद्र ने हाई कोर्ट को कई भ्रस्टाचार से जुड़े मामले के कागजात उपलब्ध कराये हैं.साथ ही नितेश सिंह ,नीतू सिंह ,पम्मी देवी और उनके परिवार के अन्य सादस्यों ,मनदीप यादव ,बबलू सिंह के सम्पति की जाँच सीबीआई से कराने के लिए क्रिमिनल रिट फाइल की जा रही है . अधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा की सीबीआई जाँच में मुख्य षड्यंत्रकारी तक जरूर पहुंचेगी सीबीआई .