बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में दशहरा मिलन समारोह का किया गया आयोजन

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि संचालन संजय कुमार ने किया। सर्वप्रथम मां दुर्गा के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है यह पर्व हमे हमारे जीवन में धर्म सत्य और न्याय के महत्व को समझने और अपनाने का अवसर प्रदान करता है साथ ही साथ दशहरा पर्व सुख शांति समृद्धि का पर्व है आपसी कटुता एवम मन मुटाव को भुला कर सौभार्द पूर्ण वातावरण में दशहरा मानना चाहिए काम क्रोध से दूर रहना चाहिए सभी राज्य एवम समाज में शांति आएगी। अपने अंदर के अहंकार एवम बुराइयों को त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए जीवन में अहंकार नहीं नर्मता लाए अरविंद कुमार ने कहा कि दशहरा हिंदुओ का महान पर्व है और इसे मिल जुल कर मानना चाहिए जिससे समाज में भाई चारगी बनी रहे इसका हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए इस अवसर पर जय पल मोची, सुधीर कुमार, आनंद कुमार, राहुल कुमार जय पल पासवान , श्याम पाठक, प्रद्युमन तिवारी, सूरज कुमार, अरुण पासवान, नन्हक सिंह, संतोष विश्वकर्मा, शिवनारायण साव, संजीत कुमार, शनि कुमार, संजय कुमार चौरसिया, यशवंत कुमार, दीपक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे राम नरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।