खाटू वाले श्री श्याम बाबा के वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन हुआ भव्य भंडारा का आयोजन

0
272f3f58-40a1-4d4b-afd9-46998ea5a2df

खाटू वाले श्री श्याम बाबा के वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन हुआ भव्य भंडारा का आयोजन

गिरिडीह:- खाटू वाले श्री श्याम बाबा का 45 वां महोत्सव गिरिडीह में धूम धाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन आई सी आर रोड स्थित श्री श्याम सेवा मंडल भवन में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।

खूब आस्था और श्रद्धा भाव से महिला व पुरुष भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। बताया गया कि इस दो दिवसीय महोत्सव के तहत भंडारे के बाद रविवार शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

जिसमें बाहर से आये कलाकारों के द्वारा भजन कृतन प्रस्तुत किया जाएगा। बताया गया कि कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को निशान शोभा यात्रा निकाली गई थी। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद से कार्यक्रम स्थल पर अखंड ज्योत और भजन कृतन का दौर लगातार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *