डंडा बाजार में एआइएमआइएम का हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम, पलामू प्रमंडल प्रभारी डॉ. एम एन खान ने की मुख्य उपस्थिति

0
229903f8-9e50-4b8f-a259-df846041c4f3

गढ़वा: डंडा प्रखंड में एआइएमआइएम हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के तहत डंडा बाजार में नुक्कड़ सभा किया गया। इस अवसर पर एआइएमआइएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी जनप्रतिनिधि आए कभी डंडा के ऊपर ध्यान नहीं दिया।गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में डंडा आज तक सबसे पिछड़ा प्रखंड है।यहां पर आज तक एक डिग्री कॉलेज या इंटर कॉलेज नहीं खुला। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आज तक उद्घाटन नहीं हुआ। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराया हुआ है।पूर्व के जितने भी विधायक हैं। सिर्फ पिछड़ा समाज का वोट लेने का काम किया। लेकिन पिछड़ा समाज के लोगों के भलाई के लिए कभी विधानसभा के अंदर आवाज उठाने का काम नहीं किया। वर्तमान की जो सरकार है उनके वादा खिलाफी के खिलाफ एआईएमआईएम गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड और पंचायत में इनका पोल खोलने का काम कर रहा है। इस मौके पर गढ़वा जिला संरक्षक अब्दुल शकूर अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष इस्तखार अहमद खान, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, युवा के जिला अध्यक्ष मोजाहिम अंसारी, मेराल प्रखंड उपाध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, जिला सचिव अशोक चौधरी, भिखही पंचायत के अध्यक्ष रमेश चौधरी, अरविंद चौधरी, विनोद चौधरी, बिंदु चौधरी, संतोषी चौधरी, डॉक्टर विजय कुमार चौधरी, उमेश साव, वकील चौधरी, गढ़वा प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी दाऊद इब्राहिम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *