भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा मेलोडी मंडप टी ग्रुप छठ घाट के पास में मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी का बैठक आयोजन किया गया

0
cb6778bf-0f77-480c-9278-5ab1859e2760

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा मेलोडी मंडप टी ग्रुप छठ घाट के पास में मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी का बैठक आयोजन किया गया मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडल के प्रभारीय हरेंद्र द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे बैठक का शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम गीत गाकर शुरुआत की गई बैठक का संचालन लखन गुप्ता के द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन टिंकू गुप्ता के द्वारा किया गया बैठक में नगर मंडल के संयोजक दीपक तिवारी ने कहा पार्टी के हम सभी समर्पित कार्यकर्ता है आने वाले विधानसभा में हम सभी को अपने प्रत्याशी की जीत पूरी ताक़त से दिलानी है मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 23 अगस्त को मोराबादी रांची मैदान में रैली में चलने का आह्वान किया गया इस युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर सरकार के झूठे वादे के विरुद्ध गढ़वा नगर मंडल से लगभग 5 10 हज़ार युवा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और 25 तारीख के सभी बूथ पर मन की बात कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष के द्वारा सुना जाएगा उसके तट पक्ष बूथ अध्यक्ष के द्वारा बूथ पर ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का कार्य किया जाएगा प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के हम लोग सिपाही हैं पार्टी नेतृत्व किसी को भी टिकट दे हमें उसके लिए पूरी जी जान से लगा है और इस झूठे फरेबी सरकार को उखाड़ फेंकने है स्थानीय विधायक के तानाशाही को खत्म करना है और जिस तरह से गढ़वा विधानसभा में तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है इसे समाप्त करने के लिए यहां भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाना जरूरी है सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ पर मजबूती से लगेंगे आने वाला विधानसभा चुनाव हम लोगों को पूरी मजबूती से अपने प्रत्याशी को जिताना है और नगर मंडल नए कार्यकाल के लिए महामंत्री के रूप में देवेंद्र गुप्ता का चयन कर उन्हें माला पहनकर प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी ने स्वागत किया सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता ताली बजाकर उनका स्वागत किया एवं बधाई दिए देवेंद्र गुप्ता ने कहा जीस आशा और उम्मीद के साथ हमें महामंत्री बनाया गया है मैं अपने कार्य पर खरा उतरूंगा और पार्टी को आने वाला विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत और मजबूती के साथ जीत दिलाने का कार्य करूंगा मौके पर उपस्थित गौरी बिंद डॉ सतेंद्र संकर महतो मनोज महतो सुरेश अग्रवाल बंधु राम राजू सोनी विशाल गुप्ता अजय पासवान दामोदर ठाकुर दामोदर गुप्ता चंदन स्वामी शुभम केसरी सोमनाथ सोनी जितेंद्र कुमार अजय पासवान गोरख कुमार विकास सोनी अन्य साथी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *