पांकी में आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन

0
f02a7894-bf19-402a-9c81-6d7c22fae646

पांकी में आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के पश्चात आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अहमद खान ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

पांकी में आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के लोगों ने बुधवार की दोपहर पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा को चार सूत्री मांगों से भरा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन सौंपने के पश्चात भगत सिंह चौक के समीप आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अहमद खान ने प्रखंड इकाई के लोगों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि भारत बंद के साथ सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा जा रहा है, ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अथक संघर्ष से भारत के संविधान में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए अनुच्छेद 340 की धारा 15-4 एवं 16–4 में स्पष्ट रूप से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है, आरक्षण की व्यवस्था 15% अनुसूचित जाति एवं 7.5% अनुसूचित जनजाति, तथा 27% अन्य पिछड़े वर्गों के लिए की गई है, इसी के तहत इन वर्गों को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है परंतु आज तक किसी भी सरकारी विभाग में पूर्ण रूप से आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया है।
विगत 1 अगस्त 2024 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को आदेशित किया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति को मिलने वाले आरक्षण का राज्य सरकारें सर्वे कराए तथा इन जातियों में क्रीमी लेयर को छांटे और वर्गीकरण भी करे, महोदया इस आदेश से अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को काफी नुकसान होगा जातिगत आधार पर लोगों में बंटवारा होगा द्वेष भावना पैदा होगा फिर भी आरक्षण का लाभ पूर्ण रूप से जातियों को नहीं मिलेगा।
इस संबंध में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर पार्टी ने पूरे देश के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया है, ज्ञापन पत्र के माध्यम से निम्नलिखित मांगे की गई है जिसमें
1 जातिगत जनगणना कराई जाए, 2 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय तथा अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण कोटा सभी विभागों में पूरा किया जाए,3 गैर सरकारी संस्थानों में भी आरक्षण व्यवस्था लागू किया जाए, जब तक अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग को का आरक्षण कोटा सभी विभागों में पूरा नहीं होता है तब तक आरक्षण के इस प्रावधान को संविधान की नवीं सूची में डाल दिया जाए ताकि आरक्षण प्रधान प्रावधान में किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना हो सके।
मौके पर आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत नागमणि रजक भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष अजय राम आजाद समाज पार्टी प्रखंड अध्यक्ष राजदुद्दीन अंसारी, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed