एससी एसटी आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में मनिका में कई राजनीति संगठन उतरे रोड पर

0
bebf4972-55c1-4277-8cbb-0d0f1d7f0afa

एससी एसटी आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में मनिका में कई राजनीति संगठन उतरे रोड पर।

मनिका: आहूत भारत बंद के तहत बुधवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय मे बंद के समर्थन मे सुबह से ही कई राजनितिक व सामाजिक जनसंगठनों के सैकड़ो लोग बैनर झंडा के साथ इंकलाब जिंदाबाद आदिवासी मुलवासी जिंदाबाद भारत का सबिधान जिन्दाबाद एसटी एससी के आरक्षण मे वर्गीकरण बंद करो आज पूरा भारत बंद है बंद रहेगा। नारा को बुलंद करते हुए मनिका हाई स्कूल खेल मैदान से रोड मार्च करते हुए दुकानदारों बंधुओ से बंद का अपील किये दुकानदार ब्यवसाई वर्ग खुल कर अपनी दुकानों को बंद कर बंद का समर्थन किये इसकी अगुवाई कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, झामुमोl प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, झामुमो प्रखंड सचिव संदीप उरांव, माले नेता अजय यादव, युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष मनिका मिथलेश पासवान, झामुम नेता सिकेदर बडाइक नेताओं ने कहा की अगर एससी एसटी के आरक्षण मे जो सुप्रीम कोट ने वर्गीकरण की घोसणा की है अगर यह वापस नहीं हुआ तो इससे भी बड़ी लड़ाई हम लोग लड़ेंगे । यह बंदी एससी एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ किया गया है। वही नेताओं के द्वारा मनिका अंचलाधिकारी को ज्ञापन भी सोपा गया। बंदी के मद्देनजर मनिका पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *