आंगनवाड़ी सर्वे में एसटी की संख्या को गलत जगह पर दर्शाया गया
आंगनवाड़ी सर्वे में ऐसी की जगह पर एसटी का संख्या दर्शाया ….।
सतबरवा प्रखंड के रबदा पंचायत के सलैया में आबादी अजा का है, जबकि मुखिया,पंसस व सेविका ने गलत तरीके से सर्वे करके आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका का स्थान अजजा के लिए रिजर्व कर दिया है,इस मामला को लेकर अजा के लोगों ने सीडीपीओ को जमीनी जांच कर आंगनबाड़ी सेविका चयन करने का अनुरोध किया है।
ग्रामीण जसमती देवी, विमलेश भुईयाँ, अंगद कुमार प्रदीप भुईयां,सुखलाल भुईयां, मनोज भुईयां, राजनाथ भूईयाँ, संजय भूईयाँय ,प्यारी भुईयाँ, शिवकुमार, मंटू कुमार, अनार देवी, रीना देवी ,अर्जुन भुईयाँ, सीताराम भूईयाँ, सूखती देवी, कलावती देवी समेत सैकड़ों लोगों ने अपने दिए आवेदन में कहा है कि अजा की संख्या 472 है , जबकि अजजा की संख्या 237 है।
ग्रामीणों ने इसे रद्द कर नये सिरे से सर्वे कराने की मांग की है।
