“नौडीहा बाजार के माडादाग में 2 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क

0
af739d3d-e325-4279-b3bb-2881a593a8b4

नौडीहा बाजार के माडादाग में दो करोड़ के लागत से बनेगा सड़क

ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना ग्रामीणों ने विधायक के सम्मान में जमकर नारेबाजी की

 

नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम माड़ादाग में विधायक पुस्पा देवी के द्वारा बृजमोहन सिंह के घर से चरित्र सिंह के घर होते हुए बाबा वीर कुंवर स्थान तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को संपन्न हुआ। इस सड़क की लागत लगभग 2 करोड़ रुपए है जो ग्रामीण विकास विभाग से स्वीकृत है।
इस कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया पार्वती देवी, रजनी देवी, सविता देवी, पर कालो देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पाठक, मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता, युवा अध्यक्ष रोशन सिंह, डागरा मुखिया लाल बिहारी यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, छतरपुर संतोष प्रसाद, नसरुल्ला अंसारी, छतरपुर अनुसूचित जाति अध्यक्ष शिव भुइयां, चंदन यादव, अनिल सिंह, पंकज प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी, बीगन भुइयां, गुप्ता भुइयां, शिव भुइयां, हरेंद्र भुइयां सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
ग्रामीणों ने विधायक के सम्मान में जमकर नारेबाजी की और धन्यवाद अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed