झारखंड सरकार का फैसला छात्र विरोधी :- श्रवण सिंह

0
eb050c01-ad45-47f8-9d71-437e49353ded

झारखंड सरकार का फैसला छात्र विरोधी :- श्रवण सिंह

वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के श्रवण सिंह के झारखंड सरकार को छात्र विरोधी बताते हुए कहा की झारखंड सरकार द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के शुल्क का निर्धारण बहुत ही जल्दबाजी में किया है। इतनी जल्दबाजी में की सरकार अपने द्वारा ही किए गए वादों को भूल गई। इस सरकार का कार्यकाल पहले ही बहुत से प्रश्नों से घेरे में है, विद्यार्थी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। बताते चले की वर्तमान झारखंड सरकार द्वारा विद्यार्थी से यह वादा किया गया था की झारखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क सिर्फ 100 रुपए ही होगी। पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का शुल्क 1500 रुपए तक रखा गया है, जो की बहुत ही ज्यादा है। सरकार का यह फैसला आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी को प्रभावित कर सकता है और प्रतियोगिता से बाहर कर सकता है। सरकार को इसपर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन सरकार के इस फैसले का विरोध करता है। फेडरेशन सरकार से यह मांग करता है की परीक्षा शुल्क को तत्काल कम करे ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी इस परीक्षा में भाग ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *