राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पलामू बना उप विजेता

0
92279ef7-6a5e-4edf-a08e-ee53ac52a0cf

राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में पलामू बना उप विजेता।

संवाद: दिनांक 20 और 21 जुलाई को राज्य स्तरीय गतका का आयोजन धनबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई जिसमें पलामू जिला से 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया था खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 23 पदक हासिल किए।
जिसमें स्वर्ण पदक 12, रजत पदक 8 कांस्य पदक 4 , संत मरियम स्कूल के रोशन कुमार अंडर 14 बालक वर्ग में फैरी शोटी खेलते हुए धनबाद और बोकारो जिला को मात दे कर स्वर्ण पदक हासिल किया साथ ही झारखंड बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सभी। वही ओरिएंट पब्लिक के उमंग दुबे और ऋतिक राज तिवारी और संत मरियम स्कूल के सन्नी कुमार और अभिषेक कुमार ने अंडर 14 टीम फैरी शोटी खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। वही अंडर 11 मे ओरिएंट पब्लिक स्कूल के रिशु राज दंगी, द कराटे अकादमी के प्रियांशु कुमार, संत मरियम स्कूल के आर्यन पांडे, अतुल सिंह टीम फैरी शोटी में स्वर्ण पदक जीता। द कराटे एकेडमी की ज्योति कुमारी अंडर 19 फैरी शोटी में स्वर्ण पदक जीती। गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की पीहू अंडर 11 फैरी शोटी स्वर्ण पदक जीती। द कराटे एकेडमी की काजल कुमारी अंडर 17 खेलते हुए स्वर्ण पदक जीती। वही ओरिएंट पब्लिक स्कूल के अनामिका मेहता अंडर 14 खेलते हुए रजत पदक जीती। गुरुगोविंद सिंह पब्लिक की चांदनी कुमारी रजत पदक विजेता। द कराटे की तमन्ना अंडर 11 खेलते रजत पदक विजेता बनी। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के सत्यम कुमार और अभिसेक सिंह , धनंजय कुमार, आयुष कुमार ने टीम फैरी शोटी में रजत पदक जीता। अंडर 19 इंडिविजुअल फैरी शोटी अर्पित राज ने रजत पदक जीता। गुरु गोविंद सिंह कुहू ने कांस्य पदक जीता। अंडर 19 काजल कुमारी ने कांस्य पदक जीता। वही आकर्ष प्रताप ने अंडर 20 ने कांस्य पदक जीता। सभी 23 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तरीय गतका प्रतियोगिता तकलीफ किया गया है। जीत की सूचना मिलते ही पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह कामयाबी हासिल की है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हु इन सभी खिलाड़ियों को ढेरो सारी शुभकामनाए । साथ ही जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह सभी खिलाड़ी पलामू जिला गतका संघ के सचिव सुमित बर्मन और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के दिपंद्र सिंह गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *