अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगे पलामू के कलाकार अविनाश तिवारी

0
cdc20fd6-543f-4cd2-af6d-d3216b222b85

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगे पलामू के अविनाश तिवारी
पलामू में उग्रवाद की जगह कलाकार पैदा हो रहे  है : अरुणा शंकर

 

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर: पलामू के चैनपुर के ताली गांव के रहने वाले अविनाश तिवारी अभिनीत फिल्म “सेलेस्टिना ऐंड लॉरेंस” का चयन  इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल,मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) में हुई है.  इसके निर्देशक विक्रम कुमार है. अविनाश तिवारी के इस सफलता पर पलामू के कलाकारों ने हर्ष व्यक्त किया है. मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम मेयर अरुणा शंकर ने कहा की पलामू में उग्रवाद की जगह कलाकार पैदा हो रहे जिन्हें नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल में देखा जा रहा है.उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से अविनाश की उपलब्धि की जानकारी मिली है.  अविनाश तिवारी को उनके इस शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित  किया जायेगा.   साथ ही अभी कुछ दिन पहले पलामू के कलाकारों ने शिमला में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीत कर पूरे झारखंड का नाम ऊंचा किया है. उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा. कलाकारों   का मनोबल ऊँचा रहे इसके लिए उनका हर संभव मदद की जाएगी.  अविनाश तिवारी ने बताया की “सेलेस्टिना एंड लॉरेंस” फिल्म के डायरेक्टर विक्रम कुमार है जबकि इसके प्रोड्यूसर राकेश बुधनिया, गौरव शारदा राय और विवेक सिंह है. इस फिल्म के मुख्य कलाकार   अंकिता केरकेट्टा और सालिब मिंज है.  तिवारी भी इस फिल्म में हीरो के पिता की भूमिका में काम किया है. ज्ञात हो की इससे पहले श्री तिवारी कई फिल्म, शार्ट फिल्म, वेब सीरीज में काम कर चुके है. अविनाश तिवारी  ने अपनी सफलता का श्रेय इप्टा और मासूम के अपने सहयोगी कलाकार, अपने परिवार और गांव के उन लोगों को देते है जो उनका हमेशा सहयोग करते रहे. उन्होंने बताया की उन्होंने इप्टा के साथ जुड़कर नाटकों के माध्यम से अभिनय करना शुरू किया. बाद में मासूम आर्ट ग्रुप से जुड़े और वहां भी नाटकों से जुड़े रहे. श्री तिवारी ने कहा की यंग स्टार ग्रुप के सुमित वर्मन के साथ  मिलकर उन्होंने कई शार्ट फिल्मो में भी काम किया और धीरे धीरे बड़ी फिल्मे मिलने लगी. अविनाश तिवारी के इस सफलता पर संत मरियम स्कूल के अविनाश देव, ग्रीन वैली इंटरनैशनल स्कूल के प्रदीप नारायण सिंह,  इप्टा के प्रेम भसीन, उपेंद्र मिश्रा, प्रेम प्रकाश, रवि शंकर, मासूम आर्ट ग्रुप के विनोद पांडेय, आदर्श पांडेय, अमर भांजा, संगीतकार राजा सिन्हा, राम किशोर पांडेय, यंग स्टार ग्रुप के सुमित वर्मन, अविनाश वर्मा, अमर सहाय, सुमित भट्टाचार्य सहित कई कलाकारों ने  बधाई दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *