पलामू जिला के 24 खिलाड़ी दिखाएंगे राज्य स्तर पर अपना हुनर

0
e6b10413-4f53-4924-bae6-1dc1687b210f

पलामू जिला के 24 खिलाड़ी दिखाएंगे राज्य स्तर पर अपना हुनर ।

पलामू जिला गतका संघ के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू एक्सप्रेस से धनबाद के लिए रवाना हुए। मौके पर गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा की विगत तीन वर्षो से पलामू जिला में गतका संघ चल रहा है इस संगठन के माध्यम से पलामू के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया, एस. जी. एफ. आई में शामिल हो कर पलामू जिले को पदक दिलवाने का काम किया है। मेरी शुभकामना है इन सभी खिलाड़ियों को , की यह राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में पलामू का झंडा बुलंद कर के आए। वही मौके पर गतका संघ के सचिव सुमित बर्मन ने बताया की संत मरियम स्कूल से आर्यन राज पांडेय , अतुल सिंह, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, सनी कुमार शामिल हुए है वही गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल से आयुष यादव, सत्यम सिंह, पीहू रानी, कुहू बस्के, अनुभव कुमार, धनंजय कुमार, चांदनी कुमारी, वही ओरिएंट पब्लिक स्कूल के रिशु राज दांगी, अनामिका मेहता, ऋतिक राज तिवारी, उमंग दुबे, वही द कराटे एकेडमी से काजल कुमारी, ज्योति कुमारी, तमन्ना मेहता,काजल सिंह, अर्पित राज, प्रियांशु कुमार, सत्यम ठाकुर सभी खिलाड़ी भाग लेने के लिए धनबाद रवाना हुए। इनके साथ पलामू जिला गतका संघ के सचिव सुमित बर्मन साथ गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक दीपेंद्र सिंह भी रवाना हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *