कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ.
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ.
मां गायत्री के जयकारों से पूरा क्षेत्र हुआ गुंजायमान.
यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम में होगा प्रज्ञा पुराण प्रवचन.
बेरमो :नौ कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण प्रवचन को लेकर करगली बाजार से कलश यात्रा निकाली गई.कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.इस दौरान भक्ति गीतों और मां गायत्री के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था .शुक्रवार को कलश यात्रा से आरंभ हुए तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन रविवार को होगा. यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम में प्रज्ञा पुराण प्रवचन कही जाएगी.
