मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बहुदेशीय भवन प्रांगण में सांकेतिक हड़ताल

0
Untitled

गढ़वा:–झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ,झारखंड प्रदेश के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में वादा निभाओ! स्थाई करो!मुहिम के तहत नीलांबर पीतांबर बहुदेशीय भवन प्रांगण में सांकेतिक हड़ताल के दूसरा दिन गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों के मनरेगा कर्मी उपस्थित हुए और सरकार के प्रति आक्रोश जाहिर किए
जबकि जिला अध्यक्ष बसंत सिंह ने कहा की सांकेतिक हड़ताल का आज दूसरा दिन है,यदि सरकार मनरेगाकर्मियों की मांग पर संज्ञान नही लेती है तो हम सभी मनरेगाकर्मी 22.07.2024 से मनरेगा के सभी कार्यों को ठप करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जायेंगे,
जिससे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी, अबुआ आवास,तथा बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना बाधित होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदेही सरकार की होगी। जबकि कनीय अभियंता मुकेश कुमार दुबे ने कहा की हम सभी मनरेगाकर्मी मनरेगा के कार्य से विमुख नही है परंतु हम सभी आज 17 वर्षो से निस्वार्थ भाव से सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का सफल प्रयास करते आ रहे है और अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय इस मनरेगा के कार्यों में लगा दिया परंतु सरकार हम सभी के प्रति सहिष्णुता नही दिखा रही है। यदि इस सांकेतिक हड़ताल से सरकार हमारे प्रति संवेदनशीलता नही दिखाती है तो हम सभी मनरेगाकर्मी 22.07.2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। इस मौके पर सांकेतिक हड़ताल में बसंत सिंह,मुकेश दुबे, मुक्ता बाला,अश्लेष तिवारी,मेनका कुमारी,प्रतिभा कुमारी, अनिमा बाखला,निभा तिवारी,प्रेमचंद वर्मा,बीरेंद्र प्रसाद यादव,राजीव धर दुबे,सिकंदर पासवान,रघुवर राम,प्रमोद तिर्की,अमित तिवारी,उमेश पाल,फिरोज अंसारी,सुरेंद्र तिवारी इत्यादि उपस्थित होकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया। जबकि निर्णय लिया गया की संघ के विरुद्ध हड़ताल अवधि में सहयोग नहीं करने वाली ग्राम रोजगार सेविका कार्यरत पंचायत मादगड़ी क प्रखंड भंडरिया को संघ के सभी गतिविधि से निष्कासित किया जाता है । भविष्य में संघ के द्वारा संघीय सहायता नही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *