टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम पर आधा घंटा फंसा सरलाही पहाड़ी मंदिर के बिमार पुजारी का अस्पताल में हुई मौत
टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम पर आधा घंटा फंसा सरलाही पहाड़ी मंदिर के बिमार पुजारी का अस्पताल में हुई मौत
शनिवार को भंडारा, लोगों से शामिल होने की अपील
रेलवे क्रॉसिंग जाम में फंसने
चंदवा:अलौदिया पंचायत के सरलाही पहाड़ी मंदिर के पुजारी
रामशरथ साह उम्र 61 पिता राजेश साह की तबियत 18 जुलाई 2024 गुरुवार को बिगड़ गई , राजेश साव, राजेश सोनी, टिंकु दास, दिनेश ठाकुर, राजेश साव के प्राईवेट वाहन अटिका से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे इसी क्रम में समय करीब 11 बजे AM में आधे घंटे रेलवे क्रॉसिंग की जाम पर वह फंस गया, क्रॉसिंग खुलने के बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर कंचन बाड़ा, अस्पताल कर्मी मनीष कुमार, रमेश राम की टीम ने चेकअप किया, हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर किया गया, मरीज को सदर अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस में जैसे ही लेटाया गया सीएचसी परिसर चंदवा में ही उसकी मृत्यु हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि विलंब से अस्पताल पहुंचने के कारण मंदिर की पुजारी की मौत हो गई, यदि आधे घंटे रेलवे क्रॉसिंग जाम में नहीं फंसते तो मंदिर के पुजारी की जान बच सकती थी।
यह पुजारी पांच वर्ष से मंदिर में रहकर मंदिर की सेवा कर रहे थे, इनका दाह – संस्कार अलौदिया में ही कर दिया गया है। पुजारी के आत्मा की शांति के लिए सरलाही पहाड़ी मंदिर में शनिवार को दोपहर दो बजे से संध्या पांच बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया है लोगों से भंडारा मे शामिल होने की आग्रह किया गया है।
माकपा नेता अयुब खान ने कहा कि जाम में फंसने और मौत की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है, क्रॉसिंग पर आए दिन घंटों जाम लगता है, जिसमें फंसकर आम जन ही नहीं गंभीर मरीज भी घंटों परेशान होते हैं, जाम में फंसने के कारण पहले भी इस तरह के हादसे हुए हैं, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या खत्म कराने के लिए फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराने के लिए किसी भी स्तर पर कोई गंभीर पहल होता नहीं दिखाई दे रही है, टोरी रेलवे क्रॉसिंग एक बार बंद होती है तो चार पांच ट्रेनें पास कराई जाती है, इस दौरान क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती हैं और रास्ता जाम हो जाता है, जिसके चलते आम लोगों का आना जाना निकलना मुश्किल हो जाता है, जाम खुलने में घंटों लग जाते हैं।इनके निधन से अलौदिया में शोक की लहर है, शोक व्यक्त करने वालों में माकपा नेता अयुब खान, बलवत सिंह, संतोष जसवाल, राजेश सोनी, त्रीभुवन पाठक, सुरेंद्र सिंह, सुरेश परहैया, रंथु पुजेर, राजेश गंझु, जगदीश लोहरा, निरंजन लोहरा, गुर्जर लोहरा, मंटु यादव, मोहन साव, अफीन्द्र ठाकुर, मनोज साव, पपु साव, बाबुराम सिंह, निर्मल साव, जगत लोहरा, अकिंत लोहरा, महेश लोहरा, बालेश्वर लोहरा, संकित लोहरा, सुधीर सिंह, राजेश साव, महेंद्र साव, टिंकु दास, प्रदीप साव, सुरेश कुमार साव, जनक कुमार, सोनू कुमार व अन्य शामिल हैं।
