मोहर्रम के अवसर पर फहराए गए फिलिस्तीनी झंडे की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई
मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में समुदाय विशेष द्वारा मोहर्रम के अवसर पर फहराए गए फिलिस्तीनी झंडे की चर्चा पूरे जोरों पर है। फिलिस्तीनी झंडा फहराया जाने की जानकारी थाना प्रभारी विष्णु कांत को भी दी गई।विदित हो कि बुधवार को हासनदाग गांव निवासी बकरीदू अंसारी के घर के आस पास तथा नहर किनारे सेनुआर के पेड़ में फिलिस्तीन झंडा फहराकर छोड़ दिया गया था। गांव के लोगों की नजर जब फिलिस्तीन झंडे पर पड़ी तो यह चर्चा जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के बुद्धिजीवियों द्वारा इसका विरोध भी किया गया। उधर फिलिस्तीन झंडा फहराया जाने की जानकारी मेराल पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई तथा उक्त गांव में जाकर मामले की छानबीन की।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि फिलिस्तीनी झंडा फहराया जाने की सूचना मिलने के बाद हम लोग तुरंत हासनदाग गांव में गए लेकिन वहां झंडा नहीं पाया गया। हकीकत जानने के लिए मामले को लेकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
