अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 76 वां स्थापना दिवस

0
47a00398-5015-4520-8eca-80afd473a059

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 76 वां स्थापना दिवस।

मनिका: मनिका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 76 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनिका के स्थानीय राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय मनिका में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अभाविप राष्ट्रीय विश्वविद्यालय सह संयोजक विनीत पांडे, जिला संयोजक उत्तम कुमार, विद्यालय के शिक्षक रामकुमार चिक बड़ाइक, शिक्षिका अर्चना सिंह, आशुतोष पाठक, धीरज गुप्ता, मुकुंद प्रसाद, डिग्री कॉलेज उपाध्यक्ष चंदन कुमार और अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विद्यालय में “परिषद से परिचय विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र शक्ति को संबोधित करते हुए जिला संयोजक उत्तम कुमार ने कहा की आज ही के दिन 9 जुलाई 1949 को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना हुआ था। ज्ञान, शील, एकता की भावना से बने इस छात्र संगठन ने भारत की राजनीति में कई अहम चेहरे दिए,देश के गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे कई बड़े नेता मंत्री ऐसे हैं जिन्होंने अपना राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्रारंभ किया था। देश की आजादी के बाद बना ये छात्र संगठन आज भारत का नहीं अपितु पूरे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। देश की आजादी के बाद भारत के प्राचीन परम्पराओं को बनाए रखने के उद्देश्य से इस छात्र संगठन की गठन की गई है। विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना काल से ही विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य किया एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण की भावना को लेकर कई क्षेत्रों में अपना कार्य प्रारंभ किया।
विद्यार्थी परिषद लगातार छात्र हित एवं राष्ट हित के कार्य लिए सजग है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी, व सैंकड़ों की संख्या में छात्र उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed