ग्रामोत्थान केंद्र स्वरोजगार को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अग्रसर

0
e8529406-c730-47de-8079-d81cc9acc219

एकल अभियान ग्रामोत्थान केंद्र स्वरोजगार विकसित कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु अग्रसर:- विनय कुमार सिंह

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह:- एकल अभियान ग्रामोत्थान केंद्र खंडोली गिरिडीह में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार विकसित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सिलाई, कम्प्यूटर,मेकेनिक आदि कई प्रकार के प्रशिक्षण दिये जाते है, इस क्रम मे कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर संभाग एकल अभियान झारखंड के सेवा निवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा एकल गौ ग्राम योजना के तहत गाय के गोबर से पाउडर एवं मुल्तानी मिट्टी को मिक्स कर दीपक एवं धूपबत्ती बनाने हेतु दिए जाने वाले प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया, उक्त अवसर पर इंजीनियर सिंह द्वारा बताया गया कि एकल अभियान के उद्देश्य के तहत ग्रामीणों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है, इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मध्यम एवं गरीब परिवार के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और इस कार्य को करने के लिए काफी लोग उत्सुक है इन लोगों के द्वारा दीपक बनाकर ग्रामोत्थान केंद्र खंडोली में जमा किया जाएगा, जिसके विरुद्ध इन लोगों को उचित क़ीमत का भुगतान होगा ,अभियान द्वारा पीरटांड प्रखंड अंतर्गत भी दीपक बनाने का पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया है जिसके परिणाम अच्छे आ रहे हैं, उक्त अवसर पर गौ ग्राम योजना के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख श्री महेंद्र महतो ,एकल ग्रामोत्थान संभाग योजना प्रमुख  अजीत राय ,आई भी डी प्रमुख  अमित आनंद जी , एवं प्रशिक्षण लेने वाले ग्रामीण जनता सविता मरांडी, रविता मरांडी, शिल्पा किसकु, ममता चौड़े, रानी देवी सहित अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *