वायरल वीडियो में बहुमंजिला इमारत को चीरते हुए निकली ट्रेन

0
Untitled

दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिनको देखने के बाद यकीन कर पाना मुश्किल होता है. सैकड़ों साल पहले की ऐसी कई चीजें हैं, जिनको देखकर आधुनिक युग के इंजीनियर भी सोच में पड़ जाते हैं. मिस्र के पिरामिड और पीसा की मीनार के अलावा आधुनिक युग में भी कई ऐसे निर्माण हुए हैं. कहीं इंजीनियरों ने उल्टी बिल्डिंग बना दी है तो कहीं समंदर के सैकड़ों फीट नीचे होटल बना दिया है. इस तरह के कारनामे करने में चीन काफी आगे है. चीन का ही एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से एक ट्रेन बहुमंजिला इमारत के अंदर धड़धड़ाती चली जा रही है.

पहली बार इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि ट्रेन बिल्डिंग में घुस रही है, लेकिन ऐसा है नहीं. चीन का एक रेलवे स्टेशन है, जो बिल्डिंग के बीच में बना है. इस नजारे को देखने के लिए नीचे सैकड़ों लोग हमेशा खड़े रहते हैं. दरअसल, 19 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग के बीच से यह ट्रेन रोजाना गुजरती है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *