पलामू में भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी
पलामूः भाजपा नेता लवली गुप्ता के घर में लाखों की चोरी हुई है. घटना को अंजाम देने वाले चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी मौके पर एक भुजाली छोड़ गए हैं.
