पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात में दिखी यह महिला कौन है
भारत के प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर इस समय रूस में हैं, पीएम मोदी सोमवार शाम को रूस के मास्को शहर पहुंचे. मास्को में पीएम मोदी का स्वागत बहुत ही भव्य तरीके से हुआ. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सरकारी आवास पर मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मोदी जब पुतिन के सरकारी आवास पर पहुंचे तो वहां पर पुतिन पहले से खड़े थे. भारतीय प्रधानमंत्री जैसे ही अपनी कार से निकले पुतिन ने आगे बढ़कर हाथ मिलाया और गले लगकर अपनी दोस्ती का इजहार किया. इस दौरान वहां पर मौजूद एक महिला ने कई लोगों का ध्यान खींचा है. कई लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर वह महिला कौन थी, जो पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के साथ साए की तरह बनी रही.
