अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा युवा मोर्चा सोमवार को करेगी घेराव व ताला बंदी कार्यक्रम

0
9fca1297-3ffc-4f31-a626-c8cb47f2648c

अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा युवा मोर्चा सोमवार को करेगी घेराव व ताला बंदी कार्यक्रम।

मनिका: मनिका भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित राज ने कहा की प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज तथा लातेहार जिला युवा मोर्चा के छोटू राजा से मिले निर्देशानुसार आठ जुलाई दिन सोमवार को मनिका भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मनिका अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अंचल कार्यालय का घेराव करेगी। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित राज ने बताया की सोमवार को अंचल कार्यालय के घेराबंदी कार्यक्रम मे प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नेता सहित लातेहार भाजपा जिला युवा मोर्चा के नेतागण शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के प्रखंड के सभी कार्यकर्ता से सोमवार को होने वाली अंचल कार्यालय के घेराव में भाग लेने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *