चौकीदारों की बहाली में अनुसूचित जाति का आरक्षण शुन्य घोषित करना अ०जा० के स्थानीय सांसद व विधायक के गाल पर तमाचा: –शत्रुघ्न कुमार शत्रु

0
864518f6-ce1a-432c-96f4-8ddc9c4e8825

चौकीदारों की बहाली में अनुसूचित जाति का आरक्षण शुन्य घोषित करना अ०जा० के स्थानीय सांसद व विधायक के गाल पर तमाचा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

4 जुलाई 2024(मेदिनीनगर)
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर पलामू में चौकीदारों की बहाली में राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति का आरक्षण शुन्य घोषित करने की कठोरतम शब्दों में निन्दा करते हुए कहा है कि यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बी०डी० राम व छत्तरपुर के विधायक श्रीमती पुष्पा देवी के गाल पर जोरदार तमाचा है,जिसका दर्द सम्पूर्ण अनुसूचित जाति के लोगों को महसूस हो रहा है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि अनुसूचित जाति के मसलों पर भड़वे व दलाल बन चुके सांसद/विधायक की घनघोर चुप्पी के कारण पलामू/गढ़वा जिले में चाहे आरक्षी की बहाली हो अथवा चौकीदार या अन्य संविदा की बहाली हो,सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार अनुसूचित जाति के लोगों को बनाया जाता है,जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी।
बयान में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक ने कहा है कि अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटों से सामंतों व मनुवादियों के भड़वे व दलाल दलितों के सांसद/विधायक बनने के कारण वे डर से कभी भी दलित हितों पर मुखर नहीं हो पाते हैं। इसलिए झारखण्ड क्रांति मंच अनुसूचित जातियों के सबसे ज्यादा मतदाताओं की संख्या वाले विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाकर स्वाभिमानी व संघर्षशील अनुसूचित जाति के योग्य नेता को विधायक जीताने पर कार्य करेगा।अगर जरूरत पड़ी तो खूद शत्रुघ्न कुमार शत्रु विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से एक वोट-एक नोट के सहयोग से चुनाव लड़कर कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद करेगा
सबको पता है कि अगर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी अनुसूचित जाति के उप जातियों ने मिलकर चुनाव लड़ा तो इंडिया व एन०डी०ए० गठबंधन को दिन में तारे नज़र आयेंगे।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि परंपरागत रुप से अनुसूचित जाति के उप जाति पासवान समाज के लोग चौकीदार के रूप में सबसे ज्यादा कुशलतापूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करते थे, लेकिन पलामू से भाजपा के पासवान जाति के प्रचण्ड बहुमत से सांसद बनने के बाद भी अनुसूचित जातियों के लिए घोर नालायक श्री बी०डी०राम जो पूर्व डीजीपी रह चुके हैं,उनके मुंह में ऐसे मसले पर दही जम चुका है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *