भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम पर हो कार्रवाई : चंद्रशेखर सिंह छोटू

0
b3e8c890-c70c-4026-8a44-9c1d0e56d457

भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम पर हो कार्रवाई : चंद्रशेखर सिंह छोटू

कार्यपालक अभियंता संवेदकों को एससीएसटी एक्ट में फंसाने की दे रहे हैं धमकी : आजसू

निविदा निरस्त नहीं हुई तो आजसू शुरू करेगा जबरदस्त आंदोलन

मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू के केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने पलामू के उपायुक्त को पत्र लिखकर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने निविदा को निरस्त करने की मांग की है। कहा कि निविदा निरस्त व कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई नहीं हुई तो आजसू जोरदार आंदोलन करेगी।
उन्होंने उपयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि कार्यपालक अभियंता मनमानी तरीके से निविदा की प्रक्रिया अपना रहे हैं। अखबार के माध्यम से संबंधित तिथि को निविदा प्रपत्र खरीदने की सूचना देकर संबंधित जगहों पर निविदा प्रपत्र का बिक्री नहीं करवाते हैं। इससे यह साफ झलकता है कि यह किसी अपने चाहते संवेदक को कार्य आवंटित करना चाहते हैं। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि विभाग ने रेफरेंस नंबर बीसीडी/ डालटनगंज डिविजन/ 22 / 2023-24 द्वारा बीपीएचयू (8) यूनिट निर्माण हेतु 13 मार्च 2024 को बीएक्यू की बिक्री निर्धारित की थी। लेकिन विभाग ने अन्यान्य कारण बताकर निविदा कैंसिल कर दिया था । पुण: 18 जून 2024 को निविदा प्रपत्र बिक्री की तिथि निर्धारण की सूचना दो दिन पूर्व अखबार के माध्यम से दी गई। लेकिन आश्चर्यजनक पहलू यह है कि 18 जून 2024 को निविदा प्रपत्र की बिक्री ना तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हुई और न ही भवन निर्माण के कार्यालय पर। निविदा पत्र की बिक्री किसी भी कर्मचारी ने नहीं किया। दर्जनों संवेदक निविदा प्रपत्र की खरीद के लिए बैंक से डीडी बनवाकर भवन निर्माण विभाग का कार्यालय व पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का दिन भर चक्कर काटते रहे । लेकिन विभाग के किसी भी कर्मचारी ने निविदा प्रपत्र की बिक्री नहीं की। कहा कि 18 जून को संवेदकों ने विभाग की मनमानी की सूचना उपायुक्त को दी थी। संवेदकों ने पुनः 19 जून को उपायुक्त के समक्ष उपस्थित होकर विभाग के पदाधिकारी के मनमानी तरीके से निविदा निस्तारण किए जाने की लिखित सूचना दी है। कहा कि कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम संवेदकों को धमका रहे हैं कि मामले को तूल दिया तो एससी एसटी एक्ट मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त से 18 जून की निविदा प्रक्रिया को निरस्त कर पुनः निविदा नियमानुसार व स्वच्छ तरीके से कराने व दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आजसू जोरदार आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *