नई संस्कृति सोसायटी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

0
fc0613e2-703a-4f1b-9396-7f3a89f13910

नई संस्कृति सोसायटी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

नई संस्कृति सोसायटी ने बुधवार को मेदिनीनगर के शहर के विभिन्न चौक चौराहों हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम चलाया। साथ ही साथ ट्रैफिक के नियमो को पालन करने और हेल्मेट पहनने की सलाह भी इन्हीं तख्तियों के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था के अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है यह वही समय है जब हम अपने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह करते हैं ऐसे में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सभी लोगों का दायित्व बन जाता है। इन्हीं सोच के साथ नई संस्कृति सोसाइटी के बैनर तले हम सभी ने यह कार्यक्रम बनाया है और शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ही नहीं बल्कि गांव टोले मोहल्ले और अन्यत्र सभी जगह पर हम सभी लोग जाएंगे और मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने का भरपूर प्रयास करेंगे।
संस्था के उपाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने बताया कि हम सभी के अंदर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हो रहा है, हम सभी लोग लोकतंत्र के इस त्यौहार को जबरदस्त तरीके से मनाने का हवन करते हैं और सभी लोगों को मतदान अवश्य करने की सलाह दे रहे हैं। नई संस्कृति सोसायटी की प्रबंधक चंदा कुमारी ने कहा कि हम आज ही नहीं बल्कि 13 तारीख तक इस कार्यक्रम को निरंतर सभी गांव टोले मोहल्ले में जा जाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संचालित करेंगे और लोगों के अंदर मतदान क्यों जरूरी है इसका संचार करेंगे।
उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे सचिव अजीत कुमार पाठक प्रबंधक चंदा कुमारी हिमांशु त्रिवेदी उदय कुमार झा संदीप प्रसाद गुप्ता सुधाकर गोपाल कृष्ण तिवारी दिवाकर मिश्रा पंकज निराला अंकित कुमार दिव्यांशु कुमार सुरेश अग्रवाल उत्कर्ष कुमार झा श्रद्धा कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed