पलामू के 500 मंदिरों में एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती संपन्न  —-विहिप पलामू

0
9a31898b-e30e-4e16-bde5-4d1543926d0a

पलामू के 500 मंदिरों में एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती संपन्न  :  विहिप पलामू ।

आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर प्रांत के द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुसार जिला भर में लगभग 500 मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती का आयोजन किया गया।  सभी 21 प्रखंडों और 250 से ज्यादा पंचायतों तथा कई गांवों में यह कार्यक्रम पूर्ण उत्साह से विश्व हिंदू परिषद _  बजरंग दल और समान विचार धारा वाले संगठनों के द्वारा किया गया।

मुख्य कार्यक्रम संध्या 07.00 बजे मेदनी नगर मुख्य बाजार स्थित महावीर मंदिर में विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल और समान विचार धारा के संगठनों के द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भव्य आरती का आयोजन कर किया गया।  इस आयोजन में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों की सहभागिता रही।  इसी तरह का कार्यक्रम नगर के लगभग सभी छोटे बड़े मंदिरों में किया गया।  अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार पूरे जिला में 500 से भी ज्यादा मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती आयोजित किया जा चुका है।  अभी भी कई सुदूर वर्ती इलाके से समाचार नहीं आई है।  अभी कार्यक्रमों की संख्या और बढ़ने की पूर्ण संभावना है।

मेदनी नगर के महावीर मंदिर में संपन्न मुख्य कार्यक्रम में पूर्व महापौर मंगल सिंह,  उपाध्यक्ष अजीत पाठक,  जिला मंत्री दामोदर मिश्र,  सह मंत्री अमित तिवारी,   बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद
गुप्ता,   सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,   बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप,  प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, दिवाकर मिश्र,  विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पाण्डेय, नगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद,  नगर विहिप मंत्री दीपक सिंह, नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,  इत्यादि सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *