मनिका मे राम नवमी की धूम, जयकारो के साथ निकली शोभा यात्रा

0
cbdaffdd-7e6d-4aa9-a61a-78c997ad995f

मनिका मे राम नवमी की धूम जयकारो के साथ निकली शोभा यात्रा।

मनिका- रामनवमी के पावन अवसर पर दिन बुधवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय में काफी धूमधाम से गाजे- बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सिंजों शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। डीजे की धुन पर प्रभु राम के बजते भजन एव जय श्री राम के नारों के साथ जुलूस जब नगर भ्रमण के लिए निकला तो जय श्री राम के उद्घोष से प्रखंड मुख्यालय गूज उठी। शोभायात्रा का नेतृत्व रामनवमी शोभायात्रा अमर पूजा समिति के ईश्वरी साव, बीरेंद्र यादव, विकाश गुप्ता, रंजीत साहू, मुकेश गुप्ता कर रहे थे। शोभायात्रा के दौरान माथे पर भगवा रंग की टोपी और पगड़ी, ललाट पर पीला चन्दन,और हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ो की संख्या में उत्साहित युवाओं ने चप्पा चप्पा गूंजेगा श्री राम के जयकारे से पूरा भारत भर जाएगा। राम के दीवानों से, एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम, की जयघोष करते हुए पैदल चल रहे थे। सैकड़ो की संख्या में युवा जुलूस में शामिल हुए इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए युवा आतुर दिखे। हनुमान, भोले शंकर, राधा कृष्ण, सहित कई देवी देवताओं की सजीव झाकियां शोभायात्रा मे निकाली गई। जिसे देखने के लिए प्रखंड मुख्यालय की सड़कों पर सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी थी। सड़कों के किनारे स्थित अपने-अपने घर के छतो पर भारी संख्या में महिला पुरुष जुलुस देखते नजर आए। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए ब्लॉक गेट, बाजार चौक, थाना चौक होते हुए पचफेड़ी चौक के पास जाकर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा के दौरान प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखा। सभी चौक चौराहे पर पुलिस के जवान ड्यूटी में मुस्तैद दिखे गए। इस अवसर पर बलि प्रसाद यादव, भरत प्रसाद, पूर्व मुखिया संजय सिंह, उमा शंकर गुप्ता, निकी गुप्ता, अंकित उर्फ गोलू, पप्पू भारती, गंगाधर भारती, उमेश गुप्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *