वार्ड सदस्य सहित कई कार्यकर्ताओं ने जेएमएम को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया

0
6feb8b33-f055-4c11-bf59-fbe4501c2782

वार्ड सदस्य सहित कई कार्यकर्ताओं ने जेएमएम को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह :- वार्ड सदस्य जेएमएम को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया
गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम के तहत शनिवार को झामुमो छोड़कर JMM के सक्रिय कार्यकर्ता चुंजका पंचायत के वार्ड सदस्य बब्लू दास अपने अन्य साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने सभी को पार्टी का अंग पट्टिका व फूलमाला पहना कर एवम मिठाई खिलाकर सभी का भाजपा मे अभिनंदन किये।
भाजपा युवा नेता राजकिशोर साव ने कार्यक्रम की अगुवाई किया।
इस अवसर पर श्री शाहाबादी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धांत एवं विचारों से प्रभावित होकर एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और उनके विकसित भारत के संकल्प से प्रभावित होकर अन्य दलों को छोड़कर भारी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से अन्य पार्टियों को छोड़कर कई लोग भाजपा में शामिल होने की इच्छा जता रहे है। अल्पसंख्यक समुदाय से भी लोग आज भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं।
कहा की उनकी सूची तैयार की जा रही है एवं जल्द ही सदस्यता कार्यक्रम के तहत सभी को भारतीय जनता पार्टी में जोड़ने का काम किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ही नहीं पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। वर्षों से पड़े लंबित विषयों का समाधान किया जा रहा है । भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण एवं कश्मीर से धारा 370 का शांतिपूर्वक समाधान ,देश के आर्थिक क्षेत्र में तरक्की ,सामरिक क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बना है,महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है,युवाओं के लिए स्टार्टअप कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार की दिशा में प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज देश का भविष्य भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के हाथों में ही सुरक्षित है।
इस बार की संसदीय चुनाव मे भारतीय एनडीए गठबंधन 400 को पार करेगी और फिर से एक बार केंद्र में मोदी जी की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा जी,अनूप सिन्हा जी,भाजपा पूर्वी भाग के मंडल उपाध्यक्ष सह वार्ड सदस्य राजकिशोर साव जी, अशोक सिंह जी, अनिल मिश्रा,प्रकाश दास ,गोविंद तुरी,सुरेश पासवान,सुरेश सिन्हा,भुनेश्वर राय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *