सेवा का पुराना नाम है इंडियन रोटी बैंक :— साहेब जी नामधारी
सेवा का पुराना नाम है इंडियन रोटी बैंक : साहेब जी नामधारी इंडियन रोटी बैंक की पहल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश से की गयी थी 6 फ़रवरी 2016 मे श्री विक्रम पांडेय जी द्वारा।और आज पूरे भारत मे कुल इंडियन रोटी बैंक 125 जिला और 14 राज्य मे जरूरतमंदों कि सेवा के लिए उपलब्ध है। इंडियन रोटी बैंक के संरक्षक एवं नेशनल कोर कमिटी के सदस्य सोनू नामधारी के निर्देशन अनुसार जरूरतमंद लेबर/मिस्ट्री/स्वीपर के बीच पुराने कपड़े का वितरण किया गया। समाजसेवी सोनू नामधारी ने बताया इससे पहले इंडियन रोटी बैंक ने कंबल वितरण किया था और रोटी बैंक परिवार ने अब कपड़ा वितरण कर के नये साल का पहला कार्यक्रम सफल पूर्वक पूरा किया।सोनू नामधारी ने यह भी विश्वास दिलाया कि वह ज़रूरतमंदों की सेवा लगातार करते रहेंगे! कमलेश कुमार दूबे उर्फ़ सोनी दूबे और प्रदेश कॉर्डिनेटर साहेबजी नामधारी के निगरानी मे कपड़े वितरण किया गया मौके पे जिला कॉर्डिनेटर सौरभ पांडेय,दिलीप गुप्ता,परमोद कुमार सिंह,सुधीर सिंह,सुमन्त कुमार सिंह,मिथलेश सिंह,सुंदर चन्द्रवंशी संतन कुमार पाल हैदर अंसारी नारायण यादव मौजूद थे।
