औरंगाबाद में वन स्टॉप सेंटर प्रभारी ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम की कार्रवाई
औरंगाबाद में वन स्टॉप सेंटर प्रभारी ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम की कार्रवाई
हरिहरगंज, पलामू। औरंगाबाद के वन स्टॉप सेंटर महिला सहायता केंद्र की प्रभारी कांति कुमारी को पटना निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी टीम ने यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के आधार पर की।
जानकारी के अनुसार, टंडवा थाना क्षेत्र के सिकरिया मनियार निवासी पूनम देवी ने आरोप लगाया था कि सरकारी सहायता राशि जारी करने के एवज में कांति कुमारी उनसे रिश्वत की मांग कर रही थीं।
शिकायत मिलने के बाद पटना निगरानी विभाग की टीम ने मामले का सत्यापन किया और इसके बाद कार्रवाई के लिए जाल बिछाया। टीम ने वन स्टॉप सेंटर के कार्यालय परिसर में कांति कुमारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए कथित तौर पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद आरोपी महिला अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ले जाया गया। मामले में निगरानी विभाग की ओर से आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।
पलामू हरिहरगंज से संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

